बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी सदन में खूब हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने बिहार विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा किया. विपक्ष के विधायक सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह हाथ में पोस्टर बैनर लेकर बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक वेल में पहुंच गए. हालांकि मार्शल ने विपक्ष के विधायकों के हाथ से पोस्टर बैनर ले लिया.
विपक्षी विधायक वेल में आकर नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और कई बार उनके इस्तीफे की मांग की. वहीं विधायकों ने टेबल भी पटका. विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों से अपने स्थान पर जाकर अपनी बात कहने को कहा. फिर बार-बार टेबल पटकते हुए उठाकर गिराने की कोशिश और पीठ दिखाने पर स्पीकर भड़क गए और सीधे कहा कि अगर किसी को चोट लगी तो छोड़ूँगा नहीं, बड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इससे पहले कांग्रेस विधायक साढ़े 10 बजे ही विधानसभा परिसर पहुंच गए और मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया.
वहीं बिहार विधानसभा की कारवाई के दौरान गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग और टेबल गिराने की कोशिश पर जब अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने जब कार्रवाई की बात की तो विपक्ष के विधायक और अधिक हंगामा करने लगे. विपक्ष के लगातार हंगामे को देख नीतीश कुमार विधानसभा से बाहर निकल गए.
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन RJD की मसौढी विधायक रेखा पासवान ने अपनी आंख पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं विधानसभा के अंदर विपक्ष के विधायक धरना पर बैठ गए. विपक्ष के विधायक अपना अलग सदन चलाने लगे. इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने महबूब आलम को अपना अध्यक्ष बना दिया. इस दौरान विपक्ष के विधायक बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी है. विपक्षी विधायक ने सीएम नीतीश कुमार कुमार पर महिला विधायकों को अपमानित करने का आरोप लगाया है. बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और विधानपरिषद की सदस्य राबड़ी देवी लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है. राबड़ी देवी ने भी सीएम नीतीश कुमार पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है.
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…