Bihar

बिहार विधानसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, वेल में जाकर मेज पलटने की कोशिश, स्पीकर भी हैरान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। जिसके चलते आज कई बार सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। दोपहर दो बजे तक दोबारा विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता वेल में पहुंच गए। और हंगामा करने लगे, स्पीकर ने उन्हें अपनी सीट पर जाने को कहा। लेकिन पूरा विपक्ष वेल में अड़ा है।

विपक्षी दलों के विधायकों ने मेज पलटने की कोशिश की। इस दौरान बार-बार स्पीकर नंद किशोर यादव उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए अपनी सीट पर जाने को कहते रहे। लेकिन जब विपक्षी विधायक नहीं हटे तो गुस्से में उन्होने कहा कि बहुत बढ़िया, आप लोग अपने चरित्र का परिचय दे रहे हैं। कर्मचारियों को चोट लग सकती है। आपका लोगों का चरित्र सबके सामने उजागर हो रहा है।

दरअसल संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी की बात पर विपक्ष के सदस्य प्रतिक्रिया देना चाहते हैं। और बीजेपी के विधाायक जीवेश मिश्रा का भाषण चल रहा था। स्पीकर इस दौरान कह रहे थे, कि सभी को बोलने का समय मिलेगा। लेकिन विपक्ष हंगामे पर उतारू रहा। जिसके चलते सदन कार्यवाही 4 बजकर 50 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्षी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के आगे धरना पर बैठ गए हैं।

इससे पहले सत्र के शुरू होते ही विपक्ष के विधायक नीतीश कुमार हाय हाय करते हुए पोस्टर और बैनर लेकर विधानसभा के वेल में चले गए। इस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने मार्शल को उनसे पोस्टर बैनर ले लेने का आदेश जारी कर दिया। अध्यक्ष का आदेश पाकर मार्शल ने सभी पोस्टर और बैनर सदस्यों के हाथ से ले लिए। हंगामे के बीच विधानसभा को 2 बजे तक तो विधान परिषद को ढाई बजे तक स्थगित कर दिया गया था।

पोस्टर और बैनर विपक्ष के विधायक विधानसभा के बाहर में पहुंच गए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर नीतीश कुमार को दोषी ठहराया और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे। और फिर विपक्षी सदस्य वाक आउट कर गए।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago