Bihar

बिहार में राहुल गांधी के खिलाफ एक और मुकदमा, भावना आहत करने का आरोप…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बिहार में एक और मुकदमा दायर हुआ है. संसद सत्र के दौरान हिंदुओं को हिंसक बताने पर बिहार के मुजफ्फरपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के एक दिन बाद इसी आरोप में उनपर अब शिवहर में मुकदमा दर्ज हुआ है. राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर कर परिवादी ने राहुल गांधी के ऊपर हिंदुओं की भावना को आहत करने का आरोप लगाया है और कोर्ट से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

हिंदू धर्म का अपमान करना एक दंडनीय अपराध

शिवहर के रहने वाले नितेश कुमार गिरी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आरोपी बनाते हुए परिवाद दायर किया है. आरोप है कि संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने हिंदू देवी देवताओं की अपमानजनक ढंग से तस्वीर दिखाते हुए कहा कि हिंदू हिंसक होते हैं. परिवादी ने कहा है कि इससे उनकी और हिंदू समुदाय के लोगों की भावना आहत हुई है. राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर इस तरह की बात कहने से उनका अपमान हुआ है. संवैधानिक पद पर रहकर हिंदू धर्म का अपमान करना एक दंडनीय अपराध है. ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.

बिहार में इस मुद्दे पर दूसरा मुकदमा

संसद सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर बयान दिया था. हिंदुओ को हिंसक बताने पर संसद में खूब हंगामा हुआ. इसके बाद गिरिराज सिंह फैंस क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया. दर्ज परिवाद में देवांशु किशोर ने आरोप लगाया है कि खुद को हिन्दू बताने वाले सांसद सह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जानबूझकर हिन्दुओं को ठेस पहुंचाने के लिए ये बयान दिया है. कोर्ट ने मामले को स्वीकार कर लिया है. 15 जुलाई को इस परिवाद पर सुनवाई होगी. मुजफ्फरपुर कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था, अब शिवहर में भी राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

4 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

8 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

9 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

17 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

17 घंटे ago