Bihar

बिहार के 40 हजार निजी स्कूलों के बंद होने का खतरा, शिक्षा विभाग का 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के लगभग 40 हजार निजी स्कूलों के बंद होने का खतरा मंडरा गया है। शिक्षा विभाग ने राज्य सरकार की अनुमति के बिना संचालित हो रहे निजी स्कूलों को चेतावनी देते हुए 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर स्वतंत्रता दिवस तक संचालकों ने अपने स्कूलों की राज्य सरकार से मंजूरी नहीं ली तो उन्हें बंद करवा दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों को आखिरी मौका दिया है। बता दें कि राज्य में सिर्फ 12 हजार निजी स्कूल ही राज्य सरकार से मान्यता लेकर संचालित किए जा रहे हैं।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने शनिवार को पटना स्थित अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में बगैर सरकार से मंजूरी लिए चल रहे सभी निजी विद्यालय बंद होंगे। निजी स्कूलों को हर हाल में राज्य सरकार से प्रस्वीकृति लेनी ही होगी। इसके लिए उन्हें 15 अगस्त का समय दिया गया है। इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को मंजूरी लेने के साथ ही शिक्षा के अधिकार कानून के तहत कमजोर एवं अलाभकारी समूह के बच्चों का अपने यहां नामांकन भी कराना होगा। दरअसल, मंजूरी के बाद इस समय 12 हजार निजी विद्यालय ही बिहार सरकार के संज्ञान में हैं। वहीं, 40 हजार से अधिक ऐसे विद्यालय पूरे राज्य में संचालित हो रहे हैं, जिन्होंने सरकार से मंजूरी नहीं ली है। ऐसे में इन विद्यालयों में कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सरकार ने सारे निजी विद्यालयों को चेतावनी दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

1 घंटा ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

5 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

8 घंटे ago