Bihar

बिहार के खेल प्रेमियों के लिए नौकरी की बहार: 382 पदों पर होगी खिलाड़ियों की नियुक्ति, नवनिर्मित राजगीर स्टेडियम के लिए 81 पदों पर होगी बहाली

बिहार में खेलों को लेकर एक नई क्रांति आने वाली है। बिहार सरकार ने 382 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल अकादमी और राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सुचारु संचालन के लिए बहाली की जाएगी। 382 में से 200 पदों पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसमें 48 राजगीर खेल अकादमी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला के लिए 152 प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रन शंकरण ने कैबिनेट में मिली मंजूरी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बिहार के खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। इसमें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सुगम प्रबंधन और संचालन के लिए मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न कोटि के 301 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। वहीं, नालंदा जिला अंतर्गत राजगीर में निर्माणाधीन राज्य खेल अकादमी और अंतरराष्ट्रीय मानक के क्रिकेट स्टेडियम के सुगम संचालन के लिए विभिन्न कोटि के 81 पदों पर बहाली होगी।

खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद मिलेगी

ये नए पद सृजित होने से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन प्रारंभिक स्तर से किए जाने, कम उम्र वाले खिलाड़ियों को प्रारंभिक खेल गतिविधियों में सम्मिलित किए जाने से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। जिससे राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद प्राप्त होगी।

राज्य खेल अकादमी और अंतरराष्ट्रीय मानक के क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर में वर्तमान में कुल 24 खेल विधा क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, वालीबॅाल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जुड़ो, ताईक्वांडो, लॉन टेनिस, हैंडबॉल, साईकिलिंग, तैराकी, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, वुशु, तलवारबाजी, स्कवैश, तीरंदाजी, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, बिलियर्ड, का आयोजन एवं प्रशिक्षण हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

28 मिनट ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

36 मिनट ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

3 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

4 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

4 घंटे ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

7 घंटे ago