Bihar

डायल 112 की टीम ने 3 हजार रुपए लेकर फरार वारंटी को छोड़ दिया था, दरभंगा SSP ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

दरभंगा में डायल 112 पर तैनात तीन पुलिसकर्मी को मात्र 3 हजार रुपए घूस लेकर वारंटी को छोड़ने के मामले में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने तीनों को निलंबित कर दिया है। सिमरी थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन के आधार पर ASI अनय कुमार, सिपाही संख्या 100 रविन्द्र कुमार और महिला सिपाही संख्या 349 नीतू कुमारी को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है।

3 हजार रुपए लेकर वारंटी को छोड़ दिया था

सूचना मिली थी कि एक फरार वारंटी गांव में घूम रहा है। डायल 112 की टीम गांव पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद गांव से बाहर ले जाकर आरोपी से 3 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया गया। इसकी सूचना सिमरी थानाध्यक्ष को मिली। मामले को थानाध्यक्ष ने गंभीरता से लिया और तहकीकात करने के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

बताया जाता है कि सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव के रहने वाले अमरनाथ पासवान के बेटे राजा पासवान के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तालाश कर रही थी, लेकिन किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी। गिरफ्तार करने के बाद पैसा लेकर छोड़ दिया था।

वारंटी राजा पासवान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

SSP ने तीनों पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लाएं। फिर डायल 112 वारंटी राजा पासवान को गिरफ्तार कर थाना के हवाले किया। सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि वारंटी राजा पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

58 मिनट ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

3 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

5 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

16 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

17 घंटे ago