Bihar

नीट पेपर लीक: 150 छात्रों को बंटा था पर्चा, 35 से 60 लाख में बिका, सीबीआई की जांच में खुलासा

नीट पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रों ने 35 से 60 लाख रुपये तक में प्रश्नपत्र खरीदे थे। बिहार के छात्रों से 35 से 45 लाख और बाहर के कुछ छात्रों से 55 से 60 लाख रुपये में प्रश्न-पत्र देने की बात तय हुई। सीबीआई की जांच में अब तक 150 से अधिक छात्रों को प्रश्न-पत्र मिलने का प्रमाण मिला है।

इनके परीक्षा केंद्र गुजरात के गोधरा, महाराष्ट्र के लातूर, झारखंड के हजारीबाग, पटना के अलावा अन्य शहरों में अलग-अलग स्थानों पर थे। इसमें सिर्फ पटना में करीब 35 छात्रों को उत्तर के साथ प्रश्न-पत्र देकर रटवाया गया था। हाल में सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय जांच एजेंसी की तरफ से अब तक हुई जांच से संबंधित दायर रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख किया गया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, लीक प्रश्न-पत्र प्राप्त करने वाले 150 छात्रों में करीब आधे अभ्यर्थियों को अच्छी रैंक नहीं मिली थी। कुछ अभ्यर्थी तो न्यूनतम अंक प्राप्त करके भी उतीर्ण तक नहीं हो पाए थे। पटना में ही सेटिंग कराने वाले जल संसाधन विभाग के तत्कालीन कनीय अभियंता सिकंदर प्रसाद यादवेंदु के साले संजीव के पुत्र अनुराग यादव को 350 के आसपास ही अंक आए थे। अनुराग को रसायन शास्त्र में सिर्फ 5 अंक ही आए थे। इसी तरह अनुराग के साथ परीक्षा देने वाले अन्य अभियुक्तों अभिषेक कुमार, आयुष राज और शिवनंदन कुमार भी शामिल थे। इसमें सिर्फ आयुष राज को ही 600 के आसपास नंबर प्राप्त हुए थे।

जांच के क्रम में एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) को करीब डेढ़ दर्जन संदिग्ध छात्रों के नाम भेजे थे। इनसे ईओयू पूछताछ कर चुकी है। इसी बीच यह मामला सीबीआई को स्थानांतरित हो गया। हालांकि, अभी सीबीआई इस बात की सघन जांच करने में जुटी हुई है कि 150-152 छात्रों को ही सिर्फ प्रश्न-पत्र मिले थे या इनकी संख्या कुछ अधिक है। साथ ही जिन 150 छात्रों के नाम सामने आए हैं, उनमें अच्छे और खराब अंक कितने छात्रों को आए हैं। जिन छात्रों को खराब अंक आए हैं, उसके क्या कारण रहे? एनटीए से जानकारी लेकर इसकी पूरी सूची तैयार की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

48 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago