Bihar

बिहार किंग मेकर बना है, नीतीश को तेजस्वी का डायरेक्ट मैसेज; कहा- समर्थन की ये तीन शर्तें हों

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब एनडीए की नई सरकार की तैयारी शुरू हो गई है। जिसमें जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रहे है। जिसकी तरफ नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी इशारा किय है। और ये डायरेक्ट मैसेज देने की कोशिश की है कि तीन शर्तों पर समर्थन हो।

तेजस्वी ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार किंग मेकर बना है इसलिए बिहार में बेरोजगारी हटाने व पलायन रोकने एवं उद्योग-धंधे लगाने के लिए निम्न शर्तों पर समर्थन होना चाहिए। पहली शर्त- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना, दूसरी शर्त- देशभर में जातिगत जनगणना कराना, तीसरी शर्त-महागठबंधन सरकार द्वारा बढ़ाए गए 75% आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालना।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार अब किंग मेकर बन कर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में राजद को सबसे ज्यादा वोट मिला मिला है। मतदान प्रतिशत भी सबसे ज्यादा हम लोगों का है। हम लोग की सीट में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली रवाना होने के पूर्व पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हम लोगों ने, बिहार व देश की जनता ने मुद्दे की बात की थी। रोजगार की बात थी। भाजपा की विभाजनकारी नीतियां, नफरत की राजनीति, उसकी तानाशाही के खिलाफ लोगों ने वोट किया और इनको रोका है। देश की जनता ने संविधान बचाने के लिए, लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया।

तेजस्वी ने कहा कि मतदान का असर है कि भाजपा बहुमत से बहुत दूर रह गई है। भाजपा के पास खुद का बहुमत नहीं है और भाजपा के लोग दूसरे पर निर्भर हो गए हैं। हम तो यही चाहेंगे कि सरकार जो भी आए वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाये और हम लोगों ने 75 फीसदी जो आरक्षण की सीमा बढ़ाई है, उसे शेड्यूल 9 में डाला जाए। पूरे देश में जाति जनगणना हो।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago