Bihar

‘कैबिनेट का फैसला- ‘जो अपराधी अवैध बंदूक लेकर चलेगा, उसे सीधे गोली मारने का आदेश…’ बिहार के मंत्री का बयान

बिहार के एक मंत्री ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सवाल उठने लगे हैं। मंत्री जी के मुताबिक ‘अब हर जिले में एक खास पुलिस जांच टीम यानि SIT बनाई जाएगी। इस फोर्स को को एसआईटी पुलिस बल कहेंगे। यह बल अपराध रोकने में मदद करेगा।’ यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसके बाद मंत्री जी अचानक से कुछ ऐसा बोल गए, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मंत्री जी ने कह दिया कि ‘जो भी अवैध बंदूक और कारतूस लेकर चलेगा, उसे सीधे गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं।’ मंत्री जी का दावा ऐसा था कि लोग भी एकबारगी भौंचक्के रह गए।

बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल का अजब बयान

जिन मंत्री जी ने ये बयान दिया है, उनके विभाग में हाल ही में कड़क आईएएस केके पाठक की तैनाती हुई है। वो हैं बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल। दिलीप जायसवाल बीजेपी कोटे से पहली बार मंत्री बने हैं। एक वीडियो में वो काफी कुछ कह रहे हैं। उन्होंने रुपौली विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान वहीं पर मंच से कहा कि ‘बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि प्रत्येक जिला में SIT का गठन होगा। एसआईटी बनाया भी रहा है। अवैध रूप से जे रायफल-गोली लेकर चलता है अपराधी, सीधे गोली मारने के आदेश सरकार ने दे दिया है। कोई अपराधी अब नहीं बचेगा कहीं पर। जो अपराधी गोली बंदूक लेकर चलता है, उस अपराधी को तमाम कर दिया जाएगा, समाप्त कर दिया जाएगा। ये फैसला अभी बिहार सरकार ने कैबिनेट में लिया है।

रुपौली विधानसभा उपचुनाव से पहले अजब बयान

मंत्री दिलीप जायसवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर रैली के दौरान ये बयान दिया। उन्होंने आगे कहा कि ‘इसलिए अब देह हाथ चमकाने वाले को रुपौली में नहीं घुसने देना है। अवैध बंदूक लेके चलने वाले को रुपौली में घुसने नहीं दिया जाएगा। रुपौली में अगर राज होगा तो गरीब का राज होगा। आपलोग किसी के चक्कर में मत पड़िएगा। रुपौली में एक ही नाम होगा नीतीश जी और मोदी जी का, और कलाधर मंडल जी का।’

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल का ये बयान अब किसी के गले नहीं उतर रहा है। दरअसल नीतीश सरकार की कैबिनेट ने ऐसा कोई फैसला ही नहीं लिया है। रही बात एसआईटी की तो जिले के पुलिस कप्तान यानि एसपी को ये अधिकार है कि वो किसी बड़े या फिर संगीन मामले में SIT का गठन खुद कर सकें। ऐसा किया भी जाता रहा है। लेकिन गोली मारने वाली SIT का नाम लोगों ने मंत्री जी के मुंह से ही पहली बार सुना।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago