18वीं लोकसभा चुनाव का आज रिजल्ट आ रहा है। समस्तीपुर लोकसभा से जीत के करीब शांभवी बिहार की सबसे कम उम्र की सांसद बनने वाली है। शांभवी की उम्र आज 4 जून को 25 साल 11 महीने और 20 दिन है। शांभवी ने करीब 1.49 लाख वोटों के साथ निर्णायक बढ़त बना ली है। उन्हें 4.46 लाख के करीब वोट मिले हैं।
साथ ही गया से जीतकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी सबसे अधिक उम्र के सांसद बन गये हैं। जीतन राम मांझी 101812 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 494960 वोट मिले हैं, जबकि राजद के कुमार सर्वजीत को 393148 वोट मिले हैं।
यूपी के कौशांबी से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज 18वीं लोकसभा में पूरे देश के सबसे कम उम्र के सांसद बन सकते हैं। वो करीब 1.03 हजार वोट से निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। पुष्पेंद्र सरोज की उम्र आज 4 जून को 25 साल 3 महीने और 3 दिन की है।
ओडीसा की चंद्राणी मुर्मू के नाम है रिकार्ड
आजादी के बाद भारत के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र की सांसद बनने का रिकार्ड ओडीसा की चंद्राणी मुर्मू के नाम है। चंद्राणी साल 2019 में जब सांसद बनी थी, तब उनकी उम्र 25 साल 11 माह और 9 दिन थी।
शफीकुर्रहमान बर्क 89 की उम्र में बने सांसद
यूपी के मुरादाबाद से शफीकुर्रहमान बर्क ने सबसे अधिक उम्र में सांसद बनने का रिकार्ड बनाया था। वो 2019 में 89 साल की उम्र में 9वीं बार सांसद बने थे। फरवरी 2024 में उनका निधन हो गया था। इस बार सपा ने उन्हें फिर से अपना प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया था।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…