Bihar

समस्तीपुर के रामनाथ ठाकुर को मंत्री पद की शपथ के लिए आया फोन, नई सरकार में मंत्री बनेंगे

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ 40 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इन सांसदों को कॉल आना शुरू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के गया के सांसद जीतन राम मांझी, जेडीयू के राज्यसभा सांसद समस्तीपुर के रहने वाले रामनाथ ठाकुर, मुंगेर सांसद ललन सिंह, हाजीपुर सांसद चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए फोन किया गया है। इसके साथ बीजेपी के गिरिराज और समस्तीपुर के उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

शपथ से पहले एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच कैबिनेट की सीटों को लेकर माथपच्ची जारी है। गठबंधन की सभी पार्टियां इसके लिए अपने-अपने फार्मूले तैयार कर रही है।

कहीं 4 सांसद पर एक मंत्री पद की डिमांड हो रही है तो कहीं 5 सांसद पर एक मंत्री बनाए जाने की मांग की चर्चा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से पार्टियों के पसंद के विभागों के बंटवारे की चर्चा भी तेज है। हालांकि, अभी तक किसी भी सहयोगी दलों की तरफ से औपचारिक रूप से किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है।

इन सबके बीच सभी की निगाहें बिहार पर टिकी हैं। नीतीश कुमार इस गठबंधन के अहम किरदार हैं। वे 2019 में गठबंधन के साथ होने के बाद भी सांकेतिक रूप से 1 मंत्री पद मिलने से नाराज हो गए थे। इस बार उनकी अहमियत बढ़ी है, लेकिन सांसदों की संख्या 5 घट गई है। ऐसे में वे कितने सीट पर मानते हैं। इसकी चर्चा सियासी गलियारों में जोरो पर है।

नीतीश के अलावा चिराग पासवान ने एक बार फिर से 100% स्ट्राइक रेट के साथ वापसी की है, तो मंत्रालय में उनकी एंट्री भी तय मानी जा रही है। वहीं, जीतन राम मांझी भी इस रेस में हैं।

ऐसे में पिछले दो बार से सहयोगियों को सांकेतिक पद देते आ रही बीजेपी क्या बिहार में अपने कोटे की सीटें कम करेगी? क्या बिहार में मंत्री के पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी? इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, लेकिन मंत्री पद के संभावित चेहरों के नाम की चर्चा तेज होने लगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago