Bihar

गुरुग्राम में बिहार की पूर्व मंत्री के मकान पर कब्जा, 300 गज जमीन बेची; PG बनाकर मकान किराए पर दिया

बिहार के पूर्व मंत्री प्रो. रवींद्र चरण यादव के गुरुग्राम के मौलाहेड़ा में बने मकान कब्जाने और फर्जीवाड़ा कर प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है। आरोप देखरेख के लिए रखे गए केयर टेकर पर लगा है। इस संबंध में जानकारी मांगने पर आरोपी ने पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने बुधवार को रवींद्र चरण यादव की पत्नी की शिकायत पर पालम विहार पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटना के किदवईपुरी निवासी प्रमिला कुमारी ने गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति प्रो. रवींद्र चरण यादव पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। साल 2016 में उन्होंने लोकेश सैनी से 2160 गज जमीन मौलाहेड़ा तीन करोड़ 29 लाख रुपये में खरीदी। जमीन के सभी दस्तावेज तैयार कराकर पावर ऑफ अटॉर्नी भी कराई गई। जमीन की देखरेख के लिए केयर टेकर की जिम्मेदारी लोकेश सैनी को ही दे दी गई।

साल 2021 और 2022 में उन्होंने 1422 गज जमीन बेच दी जबकि शेष 738 गज जमीन में से 300 गज जमीन पर मकान बनाने के लिए लोकेश सैनी को 95 लाख रुपये दिए गए, ताकि रिश्तेदार और अन्य लोग आकर ठहर सके। प्रमिला कुमारी ने बताया कि सितंबर 2023 में जब पूर्व मंत्री मकान का जायजा लेने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लोकेश सैनी ने मकान को पीजी के रूप में तब्दील कर दिया और 45 कमरे बनाकर लोगों को किराये पर दे दिया। इसके बारे में पूछने पर उसने रवींद्र चरण यादव को जान से मारने की धमकी दी।

फरीदाबाद के युवक को बेच दी जमीन

प्रमिला कुमारी ने बताया कि केयर टेकर लोकेश ने 335 गज जमीन फरीदाबाद के प्रवीण यादव को बेच दी। पूर्व मंत्री ने प्रवीण यादव के पिता को इस फर्जीवाड़े के बारे में बताया तो उन्होंने भी जान से मारन की धमकी दी। इसके अलावा 103 गज जमीन के दस्तावेजों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। पालम विहार थाना के सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। शिकायत में कहा गया कि प्रो. रविंद्र चरण यादव बिहार के मधेपुरा से छह बार विधानसभा चुनाव, एक बार लोकसभा चुनाव लड़े। वह 15 साल विधायक और मंत्री रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago