Bihar

‘नीतीश कुमार से बेहतर PM कौन हो सकता है’, JDU एमएलसी खालिद अनवर का बयान

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम लगभग आ गए हैं जिसके मुताबिक 30 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है तो वहीं 9 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीता है। इस जीत से उत्साहित जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने बड़ा बयान दिया है। अनवर ने कहा है कि “बिहार के 13 करोड़ लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश का चेहरा बनें। अगर एनडीए आज बिहार में 30-32 सीटें जीतने में सक्षम है, तो यह नीतीश कुमार के कारण है। हालांकि, पीएम मोदी पहले से ही एनडीए का चेहरा हैं और अब एनडीए के गठबंधन सहयोगियों को तय करना है कि क्या करना है। ”

जदयू एमएलसी ने ऐसा कहकर एनडीए के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है क्योंकि प्रधानमंत्री का चेहरा नरेंद्र मोदी हैं और चुनाव उनके ही चेहरे पर एनडीए ने लड़ा है। अब बिहार में मिली जीत से नीतीश कुमार की अहमियत जदयू की नजर में कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

इस बीच यह भी खबर आई है कि नीतीश कुमार को INDI गठबंधन की तरफ से उपप्रधानमंत्री पद की पेशकश की गई है। उनसे INDI गठबंधन में शामिल होने का आग्रह किया गया है। हालाँकि, इस बात की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

15 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago