Bihar

नीट पेपर लीक को लेकर बवाल: पटना में छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA का पुतला दहन किया

नीट पेपर लीक मामले में को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को पटना में परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका गया. शनिवार को पटना के दिनकर गोलंबर पर छात्रों ने NTA और शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया.

जानकारी के अनुसार शनिवार को 9 परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए ईओयू ने बुलाया है. इससे पहले भी कई परीक्षार्थियों को बुलाया गया है. इस मामले कई आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है जिससे शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है.

अबतक 13 आरोपित हुए हैं गिरफ्तार..

उल्लेखनीय है कि पांच मई को नीट की परीक्षा आयोजित हुई थी जिसमें परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र रटवाने का मामला सामने आने पर शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कथित पेपर लीक मामले में अभी तक पुलिस ने 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें चार अभियुक्त परीक्षार्थी हैं और बाकी उनके अभिभावक और साल्वर गिरोह के सदस्य हैं. इनसे इओयू ने रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की है.

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आठ जुलाई को होगी सुनवाई, इओयू अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट सौपेंगी

कथित नीट पेपर लीक केस में इओयू अपना अनुसंधान कर रही है. इस मामले में आठ जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस सुनवाई के दौरान इओयू अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट सौपेंगी. उल्लेखीय है कि कथित नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक विवाद मामले में बिहार सरकार को नोटिस जारी कर अब तक प्रगति की की जानकारी मांगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago