बिहार में एनडीए के साथी जीतन राम मांझी ने इंडिया गठबंधन पर तीखा तंज कसा है। मांझी ने अपने एक्स अकाउंट पर शनिवार हुई इंडिया अलायंस की मीटिंग पर निशाना साधा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि चार जून की दोपहर तक इंडिया गठबंधन यह तय नहीं कर पाया कि हार का ठीकरा किसके सिर पर फोड़ना है। इसके आगे जीतन राम मांझी ने बधाई देते हुए यह भी लिख दिया कि आ रहे हैं मोदी जी ही। गौरतलब है कि शनिवार को आए एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि एक जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के दलों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें से एक फैसला गठबंधन के नेताओं को एग्जिट पोल से जुड़े टीवी कार्यक्रमों में भेजने का था। जीतन राम मांझी ने इसी बैठक को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि कल हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में यह तय नहीं हो पाया कि हार का ठिकरा किस पर फोड़ना है। हां, यह तय जरूर हुआ कि 4 जून की दोपहर तक इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता जीत का सपना देखते हुए सपने में ही खुद प्रधानमंत्री पद की शपथ दिला लें। इसके आगे उन्होंने लिखा कि वैसे आ रहे हैं मोदी जी ही। जीत की अग्रिम बधाई।
गौरतलब है कि एक जून को अंतिम चरण के चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में अगली सरकार भी एनडीए की ही बनती बताई जा रही है। कुछ एग्जिट पोल में तो एनडीए को चार सौ से अधिक सीटें मिलने के भी दावे किए गए हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन 150 सीटों से आगे जाता दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें 295 सीटें मिल रही हैं।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…