Bihar

लंबी छुट्टी पर गए केके पाठक, CM के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को मिला शिक्षा विभाग के ACS का प्रभार

बिहार के एक से बढ़कर एक फरमान जारी करनेवाले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव 28 दिनों की छुट्टी पर जा रहे हैं। 3 जून से लेकर आगामी 30 जून तक के के पाठक अवकाश पर रहेंगे। बता दें की शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ ही के के पाठक बिपार्ड के महानिदेशक भी है। उनके अवकाश में रहने के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है।

हालाँकि के के पाठक के अचानक छुट्टी पर जाने को लेकर अब कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। माना यह भी जा रहा है की उनके अचानक छुट्टी पर जाने के फैसले को स्कूलों में टाइमिंग विवाद और शिक्षकों की छुट्टी से जोड़ा जा रहा है।

बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 8 जून तक स्कूलों को पूर्णत: बंद करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद मुख्य सचिव ने स्कूलों का बंद करने का निर्देश दे दिया। लेकिन केके पाठक ने आदेश को संशोधित कर शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी थी। सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में सीएम नीतीश केके पाठक से बेहद नाराज हैं। इसी बीच केके पाठक ने ईएल के लिए आवेदन दे दिया।

वहीँ माना यह भी जा रहा है की माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव भी रिटायर हो रहे हैं। हालाँकि के के पाठककी अनुशंसा पर भी सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन नहीं दिया। जबकि माना जाता है की कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, केके पाठक के काफी भरोसेमंद अधिकारी हैं, लेकिन उनको एक्टेंशन नहीं मिलना भी एक कारण हो सकता है। फिलहाल के के पाठक के लम्बी छुट्टी पर जाने को लेकर अलग अलग तरह के कयासों का दौर शुरू है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago