Bihar

लालू ने बीमा भारती पर फिर जताया भरोसा, राजद के टिकट ठाेकेंगी ताल; रुपौली से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फिर से बीमा भारती को अपनी पार्टी का सिंबल दिया है। लोकसभा चुनाव में अपनी जमानत जब्त करवा चुकीं बीमा भारती फिर से विधानसभा उपचुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगीं। टिकट लेने के लिए बीमा भारती मंगलवार को राबड़ी आवास पर गईं थी। वहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से मुलाकात की थी। 2020 में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। इस बार जनता दल यूनाईटेड ने कलाधर मंडल को टिकट दिया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। 10 जुलाई को वहां मतदान होगा। बीमा भारती के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बीमा भारती ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में भी उन्हें सफलता नहीं मिली।

नामांकन 21 जून तक, मतगणना 13 जुलाई को

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 14 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। जबकि 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 26 जून तक नाम वापस लिए जाएंगे। 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

2020 चुनाव में जेडीयू टिकट पर बीमा भारती को मिली थी जीत

वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में रुपौली सीट पर जदयू के टिकट पर बीमा भारती को जीत मिली थी। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के शंकर सिंह को 9672 वोटों से हराया था। तीसरे स्थान पर महागठबंधन की ओर से सीपीआई प्रत्याशी विकास चंद्र मंडल रहे थे। लेकिन बीमा भारती ने लोकसभा चुनाव के पहले जेडीयू छोड़ कर आरजेडी की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव में बीमा भारती को करारी हार का सामना करना पड़ा और वो तीसरे स्थान पर रहीं। लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव को जीत मिली, जबकि जदयू उम्मीदवार संतोष कुशवाहा दूसरे स्थान पर थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

11 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

11 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

16 घंटे ago