Bihar

बिल्ली के भाग्य से…, JDU को मिले मंत्रालय को झुनझुना बताने पर तेजस्वी यादव पर बरसे ललन सिंह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद जेडीयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शुक्रवार को पहली बार पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बाचतीत में उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। जेडीयू को मिले मंत्रालय को झुनझुना बताए जाने पर ललन सिंह ने मुहावरे के जरिए तेजस्वी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिल्ली के भाग्य से छींका नहीं टूटता है। मोदी कैबिनेट से हम पूरी तरह संतुष्ट हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसते हुए कहा था कि बिहार और जेडीयू को झुनझुना पकड़ा दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पटना में कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे निष्ठापूर्वक निभाएंगे। बतौर केंद्रीय मंत्री वह ईमानदारी से अपना काम करेंगे। पत्रकारों ने जब सवाल पूछा कि आप मंत्री बने और आपके स्वागत के लिए यहां कोई नहीं दिख रहा तो ललन सिंह ने जवाब दिया कि वह गुलदस्ते के लिए नहीं बल्कि काम करने के लिए मंत्री बने हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मोदी कैबिनेट के विभागों के बंटवारे से उन्हें और उनकी पार्टी जेडीयू को कोई नाराजगी नहीं है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए के तीसरे कार्यकाल की सरकार में जेडीयू से ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री बनाए गए ललन सिंह को दो मंत्रालय मिले हैं। उन्हें पंचायती राज के अलावा मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रामनाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया।

तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों मोदी सरकार में मंत्रालयों के बंटवारे पर तंज कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को झुनझुना थमा दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार इस बार निर्णायक भूमिका में है। हम बिहारवासी जानते हैं कि बिहार के बगैर देश तरक्की नहीं कर सकता है। हमें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज का इंतजार रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

7 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

20 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

1 दिन ago