Bihar

कौन हैं IAS अफसर एस सिद्दार्थ, केके पाठक की छुट्टी में नीतीश ने दिया शिक्षा विभाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

KK Pathak IAS S Sidhharth: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक 28 दिन की लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिर कौन हैं एस सिद्धार्थ, जिन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। तो आपको बता दें कि आईएएस एस सिद्धार्थ वह शख्सियत हैं, जो बेहद पावरफुल होने के बावजूद बहुत ही सादगी से रहते हैं। वह न सुविधाओं के पीछे भागने के बजाए अपने टैलेंट से हर किसी को हैरान करते रहते हैं। आइए जानते हैं एस सिद्धार्थ से जुड़ी कुछ खास बातें।

1991 बैच के आईएएस

डॉक्टर एस सिद्धार्थ बिहार कैडर के 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं। वह उद्योग और सामान्य प्रशासन समेत दूसरे विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा एस सिद्धार्थ औरंगाबाद, भोजपुर और मुजफ्फरपुर के डीएम भी रह चुके हैं।

एस सिद्धार्थ और यूनीक वर्किंग स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वह बिल्कुल आम आदमी की तरह रहते हैं और हमेशा व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई देते हैं। उन्हें पटना की सड़कों पर अक्सर अकेले रिक्शे पर सफर करते हुए देखा गया है। वह सड़क किनारे चाट और गोलगप्पे का लुत्फ उठाते देखे गए हैं। इतना ही नहीं, दुकान के सामने फुटपाथ पर बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए भी उनकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

ट्रेंड पायलट

आईआईटी दिल्ली से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पीएचडी कर चुके आईएएस एस सिद्धार्थ की खासियतों की लिस्ट यहीं नहीं खत्म हो पाती। वह एक ट्रेंड पायलट भी हैं। उनका बचपन का सपना एयरक्राफ्ट उड़ाने का था। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जी-जान लगा दिया। अकेले दम पर एयरक्राफ्ट उड़ाने के बाद उन्होंने इस अनुभव को लाजवाब बताया और कहाकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।

आईएएस सिद्धार्थ को नेचर से भी काफी लगाव है। उन्होंने पटना में गुलमोहर और अमलताश के खिलने का वीडियो भी बनाया है। इसके अलावा उन्हें रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में भी काफी इंट्रेस्ट है। वह एक मल्टीपरपज रोबोट बनाने में लगे हुए हैं। एस सिद्धार्थ के मुताबिक यह रोबोट प्रोग्रामिंग पर चलता है और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

4 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

5 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

9 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

12 घंटे ago