Bihar

जदयू ने कलाधर मंडल को रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए थमाया टिकट, बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

पूर्णिया के रूपौली विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. रूपौली विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं. इस सीट पर जदयू ही इसबार भी अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है. जदयू ने कलाधर मंडल को रूपौली उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया के समक्ष ये जानकारी दी है.

कलाधर मंडल बने जदयू के उम्मीदवार

रूपौली विधानसभा सीट बीमा भारती के इस्तीफा दिए जाने के बाद खाली हुई है. लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गयी. शुक्रवार से ही रूपौली विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है. भारत निर्वाचन आयोग ने 21 जून तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख रखी है. वहीं उपचुनाव में भी एनडीए के लिए ये सीट जदयू के ही पास रही और जेडीयू ने कलाधर मंडल को अपना प्रत्याशी तय कर लिया है. इसकी घोषणा भी प्रेस कांफ्रेंस करके कर दी गयी है.

कौन हैं कलाधर मंडल?

बता दें कि जदयू के संभावित उम्मीदवारों की रेस में कलाधर प्रसाद मंडल का ही नाम सबसे अधिक सुर्खियों में बना हुआ था. ये कयास लगाए जा रहे थे कि कलाधर मंडल के ही नाम पर जदयू आखिरी मुहर लगाएगी. कलाधर मंडल को लेसी सिंह खेमा का भी बताया जाता है. उनकी पत्नी मुखिया हैं और कलाधर मंडल विधानसभा चुनाव 2020 में भी अपना भाग्य आजमा चुके थे. सियासी गलियारे में चर्चा है कि लेसी सिंह ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कलाधर मंडल की मुलाकात सीएम नीतीश कुमार से करायी थी. जिसके बाद रूपौली उपचुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर चर्चा तेज हुई थी.

विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बनकर लड़े

विधानसभा चुनाव 2020 में जदयू की ओर से बीमा भारती उम्मीदवार थीं. जबकि लोजपा ने भी अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारा था. महागठबंधन की ओर से सीपीआई के उम्मीदवार उतारे गए थे. यहां लोजपा और जदयू में सीधी टक्कर हुई थी और बीमा भारती ने जदयू के लिए जीत हासिल की थी. इस चुनाव में कलाधर मंडल भी निर्दलीय उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरे थे. उन्हें इस चुनाव में 6197 वोट मिले थे. जदयू ने इसबार कलाधर मंडल पर ही दांव खेला है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago