Bihar

जेपी नड्डा से पशुपति पारस की मुलाकात, बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन पर क्या कहा?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के मुखिया पशुपति पारस ने शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अपडेट दिया। पारस ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को उचित सम्मान मिलेगा तो वह एनडीए में रहकर ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पशुपति पारस की अपने भतीजे चिराग पासवान से पुरानी अदावत है। लोकसभा चुनाव 2024 में पारस की पार्टी को एनडीए में साइडलाइन कर दिया गया। रालोजपा की जगह बीजेपी ने गठबंधन में चिराग के गुट वाली लोजपा रामविलास को तरजीह दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस शनिवार को नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान रालोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पारस ने बिहार चुनाव को लेकर नड्डा से चर्चा की। इस बैठक के बाद एक चैनल से बातचीत में पारस ने संकेत दिए कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है एनडीए में रालोजपा को उचित सम्मान मिलेगा और वह गठबंधन में रहकर ही बिहार चुनाव लड़ेंगे।

इस दौरान पारस से पूछा गया कि अगर एनडीए में उचित सम्मान नहीं मिला तो उनका क्या फैसला होगा। इस पर रालोजपा चीफ ने जवाब दिया कि ऐसी स्थिति में पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। उसमें पार्टी के नेता जो भी फैसला लेंगे उस आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में रालोजपा को तरजीह न मिलने के बाद पशुपति पारस ने लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके गठबंधन छोड़ने की अटकलें भी लगाई जाने लगीं। हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि भले ही उन्हें एक भी सीट नहीं मिली है लेकिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे। लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर पारस ने पीएम मोदी को जीत की बधाई भी दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

56 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago