Bihar

BREAKING: हीटवेव के अलर्ट को लेकर बिहार के स्कूलों में छुट्टी; शिक्षकों को भी बड़ी राहत, नहीं आना होगा विद्यालय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- बिहार में एक्सट्रीम हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का बताना है 10 से 14 जून के बीच राज्य के ज्यादातर जिले एक्सट्रीम हीट वेव की चपेट में रहेंगे। इसके मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने बिहार में कल 11 जून से से 15 जून तक सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

बिहार सरकार ने शिक्षकों को भी राहत देते हुए उन्हें भी छुट्टी दी है। लंबे समय बाद शिक्षकों को भी छुट्टी मिली है। केके पाठक की विदाई के बाद शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है। बता दें कि इन दिनों बिहार के सभी हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। इस गर्मी से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं।

भीषण गर्मी के कारण पिछले दिनों स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के बेहोश होने की खबरें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर 9 जून तक सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना पड़ रहा था। छुट्टी खत्म होने के बाद आज जैसे ही स्कूल खुले फिर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने की खबर आई।

यह भी पढ़े: समस्तीपुर में गर्मी से स्कूल में चक्कर खाकर गिरी छात्रा, छुट्टी के बाद आज से ही खुले हैं सभी स्कूल, 41 डिग्री पर पहुंचा पारा

उधर, मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी भीषण गर्मी और हिटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया और लोगों को तमाम तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से स्कूलों में छुट्टी का फैसला लिया और 15 जून तक सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। बड़ी बात यह है कि इस बार बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी छुट्टी दे दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago