Bihar

नीट पेपरलीक मामले में EOU को मिली बड़ी सफलता, हाथ लगे 6 पोस्ट डेटेड चेक, 30-30 लाख में सौदा? NTA ने नहीं दिया प्रश्न पत्र

नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने छह चेक बरामद किये हैं। ये पोस्ट-डेटेड चेक की बरामदगी जांच के क्रम में की गई है। ईओयू को आशंका है कि इनका संबंध नीट के पेपर लीक मामले से हो सकता है। पांच मई को आयोजित नीट में पटना में कथित तौर पर पेपर लीक का मामला उजागर हुआ था। आरोप है कि सॉल्वर गैंग ने लीक प्रश्नपत्र के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 30-30 लाख रुपये की मांग की थी। इधर तीन बार रिमाइंडर देने के बाद भी एनटीए ने ईओयू के क्वेश्चन नहीं दिया है।

ईओयू के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मानवजीत सिंह ढिल्लो ने खुलासा किया है कि जांच के दौरान ईओयू टीम ने छह पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए हैं। यह परीक्षार्थियों और सॉल्वर गैंग के बीच लेन-देन का मामला हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। संदेह है कि ये उस परीक्षा माफिया के पक्ष में जारी किये गये थे, जिन्होंने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए थे। उन्होंने कहा कि संबंधित बैंकों से खाताधारकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पटना के शास्त्रीनगर में कथित नीट पेपर लीक का मामला पिछले माह दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच अब ईओयू कर रही है। ईओयू को आशंका है कि 5 मई को परीक्षा आयोजित होने से एक दिन पहले 35 छात्र-छात्राओं को नीट-यूजी के प्रश्नपत्र और उनके उत्तर उपलब्ध कराए गए थे। आरोप है कि बिहार के विभिन्न स्थानों से उम्मीदवारों को पटना के रामकृष्ण नगर में एक किराए के मकान में लाया गया, जहां उन्हें प्रश्नपत्र और उत्तर दिए गए। 09 अभ्यर्थियों से 18-19 जून को ईओयू पूछताछ करेगी।

ईओयू ने महाराष्ट्र- यूपी के भी दो अभ्यर्थियों को नोटिस भेजा

ईओयू पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें चार परीक्षार्थी हैं। शेष परीक्षार्थियों के अभिभावक और सॉल्वर गैंग के लोग हैं। उनसे पूछताछ भी हो चुकी है। 18 और 19 जून को ईओयू उन नौ अभ्यर्थियों से पूछताछ करने वाली है, जिनके रौल कोड छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों में मिले थे। इनके बारे में एनटीए ने ईओयू को ब्यौरा भेजा है। इनमें बिहार के सात और महाराष्ट्र व यूपी के एक-एक अभ्यर्थी हैं।

इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में बड़े सुधार की जरूरत है। यदि एनटीए के अधिकारी गड़बड़ी में दोषी मिले तो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कब क्या हुआ

● 05 मई 2024- बिहार के 35 जिलों सहित देश भर में परीक्षा

● उसी दिन सुबह में प्रश्नपत्र हुआ वायरल

● पटना पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू कर छापेमारी की

● शास्त्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई

● 17 मई को आर्थिक अपराध ईकाई (इओयू) ने कांड की जांच अपने हाथ में लिया

● 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया इनमें 12 से पूछताछ की गई

● 04 जून को एनटीए ने नीट का रिजल्ट जारी किया

● 13 जून को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

15 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

15 घंटे ago