लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के इकलौते निर्दलीय सांसद चुने गए राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को कांग्रेस ने अपना मान लिया है। महागठबंधन में अपने नौ नहीं, दस सांसद मानते हुए कांग्रेस ने पप्पू यादव को अपने साथ गिन लिया है। यह गिनती भी किसी और ने नहीं, बल्कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की है। अखिलेश सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता पप्पू यादव की कांग्रेस में एंट्री के खिलाफ बताए जाते थे और जब प्रदेश अध्यक्ष की दखल के बावजूद पप्पू यादव ने पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की जिद नहीं छोड़ी तो पार्टी ने बाकायदा राष्ट्रीय प्रवक्ता को पटना बुलवाकर प्रेस कांफ्रेंस कराते हुए कहा था कि पप्पू यादव ने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली थी। वह तो कांग्रेस मुख्यालय चाय-नाश्ता करने आए थे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप तो नहीं आया लेकिन पिछली बार हमलोग एक सीट जीते थे। इस बार तीन सीट जीते हैं। महागठबंधन नौ सीट जीत और पप्पू यादव की पूर्णिया सीट को जोड़ दें तो 10 सीट जीते हैं। भाजपा 17 में से 12 और नीतीश कुमार की पार्टी 16 में 12 पर आ गई। हमने पहले ही कहा था कि एग्जिट पोल्स एक धोखा है। चुनाव परिणाम के बाद सबका पोल खुल गया।
अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम सभी कार्यकर्ता और नेताओं को धन्यवाद देते हैं। पीएम मोदी को पहली बार देश में 270 का आंकड़ा नहीं छू पाए और बाहर से जुगाड़ कर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता ने उन्हें आईना दिखाने का काम किया है। कुछ जगहों पर गड़बड़ियां हुई है। उनलोगों ने दूसरे पार्टी की मदद की। पार्टी में रहकर इधर-उधर करना पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। महागठबंधन के सभी साथियों को मैं शुभकामना देता हूं।
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…