Bihar

BPSC TRE 3.0: तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा की डेट बदली, अब इस तारीख से होगा एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की तिथि में एक बार फिर से बदलाव किया है। अब परीक्षा 19 से 22 जुलाई के बीच होगी। आयोग की ओर से बताया गया है कि अतिथि शिक्षकों को आवेदन का मौका चार से 10 जून तक दिया गया था। इसमें काफी संख्या में आवेदन मिले हैं।

इसके पहले आयोग ने 27 से 29 जून तक परीक्षा लेने के लिए सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा था। अभी तक तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में तीन बार तिथि में बदलाव किया गया है। मार्च में परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसके बाद से रद्द परीक्षा को कराने में लगातार परेशानी हो रही है। इस बार अतिथि शिक्षकों की वजह से तिथि में बदलाव हुआ है।

आपको बता दें बीपीएससी की ओर से तीसरे चरण की परीक्षा सबसे पहले पांच मार्च को ली गई थी। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द हो गई थी। तीसरे चरण के तहत 87,774 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इन जिलों में परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे जिसमें भोजपुर, बक्सर, रोहतास, नालन्दा, गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, कटिहार, पूर्णियां, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढी, वैशाली, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सारण, सीवान और गोपालगंज शामिल हैं।

आयोग की ओर से संशोधित परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया गया है। इसमें आयोग ने कुछ परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा सितंबर में संभावित है। हालांकि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है और न ही पदों की संख्या बताई गई। चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 24 अगस्त में संभावित है। इसकी भी रिक्तियों की कोई जानकारी नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

22 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

24 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago