Bihar

बीमा भारती नहीं लड़ेंगी रूपौली उपचुनाव, लालू से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उतरेंगे पति अवधेश मंडल

बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। रूपौली से विधायक रहीं बीमा भारती ने उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी से अपने पति अवधेश मंडल के लिए टिकट मांगा है। बीमा ने कहा कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय ही मैदान में उतर जाएंगे। बता दें कि अवधेश मंडल की गिनती इलाके के बाहुबलियों में होती है। महागठबंधन से वाम दल सीपीआई ने पहले ही रूपौली से अपना कैंडिडेट उतारने का ऐलान कर दिया है।

बीमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि वह उपचुनाव नहीं लड़ेंगी। इस बार उनके पति अवधेश मंडल यहां से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह लालू यादव की पार्टी आरजेडी से टिकट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर पार्टी से टिकट नहीं मिला तो उनके पति निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे।

52 साल की बीमा भारती पहली बार साल 2000 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार रूपौली विधानसभा सीट से जीती थीं। बाद में वह आरजेडी में शामिल हो गईं और 2005 में फिर लालू की पार्टी से विधायक बनीं। इसके बाद वह जेडीयू के टिकट पर तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ीं और जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीमा भारती पाला बदलकर आरजेडी में आ गईं और पूर्णिया से इलेक्शन लड़ा, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीमा भारती के जेडीयू से आरजेडी में जाने पर रूपौली विधानसभा सीट खाली हो गई, जिस पर अब उपचुनाव हो रहे हैं।

बीमा भारती के पति की छवि बाहुबली नेता के तौर पर है। वे एक समय में फैजान नाम के संगठन के मुखिया थे, जिस पर पूर्णिया के पश्चिमी इलाके में उत्पात वाली गतिविधियों में संलिप्तता आई थी। वह हिस्ट्रीशीटर भी हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago