Bihar

बिहार में सरकारी बस से शराब की तस्करी, दिल्ली से पटना आ रही गाड़ी के ड्राइवर और खलासी धराए

तमाम सख्ती के बावजूद शराब तस्कर अपने हथकंडों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब तस्करी के नये-नये तरीके ढूंढ़ ही लेते हैं. इस बार पटना पुलिस ने बिहार राज्य परिवहन निगम की बस से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है. ये शराब गाजियाबाद से पटना लाई जा रही थी. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाईः

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना हवाई अड्डा थाना इलाके के बस स्टैंड में खड़ी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस की तलाशी ली तो बस से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जिस बस से पुलिस ने शराब जब्त की वो गाजियाबाद से पटना तक चलती है.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तारः

जिस बस से शराब की तस्करी हो रही थी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 PJ 7575 है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बस का ड्राइवर जनक राज भी है जो हिमाचल प्रदेश का रहनेवाला है. वहीं यूपी के हाथरस के सुनील कुमार और भोजपुर के रहनेवाले चंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.

हरियाणा निर्मित है शराबः

जानकारी के मुताबिक बरामद की गयी शराब हरियाणा में बनी हुई है. फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि इस बस के जरिये शराब तस्करी का ये धंधा कितने दिनों से चल रहा है और शराब तस्करी के तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

9 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago