Bihar

बिहार में नौकरियों की बहार…हेल्‍थ डिपार्टमेंट में 45 हजार पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हजारों लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, लोकसभा चुनाव-2024 संपन्‍न हो चुका है. चुनाव परिणाम भी सामने आ चुके हैं. अब सरकारी स्‍तर पर कामकाज भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है. बिहार के हेल्‍थ डिपार्टमेंट में बड़ी तादाद में वैकेंसी आने वाली है. ऐसे में योग्‍य युवाओं को अभी से ही इसकी तैयारी में जुट जाने की जरूरत है. आवश्‍यक दस्‍तावेज के साथ ही अन्‍य जरूरी डॉक्‍यूमेंट अभी से ही सहेज कर रखने की जरूरत है.

चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद बिहार में जल्‍द ही नौकरियों की बहार आने वाली है. स्वास्थ्य विभाग में 45 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों की बहाली होगी. जल्‍द ही इन पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी. हेल्‍थ डिपार्टमेंट ने इन सभी रिक्त पदों पर 4 महीने के अंदर नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा है.

स्वास्थ्य मंत्री की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने डिपार्टमेंट में रिक्‍त पदों को भरने को लेकर बैठक की है. उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में बहाली को लेकर समीक्षा भी की है, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया को जल्‍द से जल्‍द शुरू कर इसे अंजाम तक ले जाया जा सके.

असिस्‍टेंट प्रोफेसर के 1339 वैकेंसी

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में अन्‍य पदों के साथ ही प्रोफेसर की बंपर वैकेंसी भी आने वाली है. बिहार सरकार असिस्‍टेंट प्रोफेसर के 1339 पदों पर वैकेंसी निकालने वाली है. इसे आने वाले कुछ दिनों में भरने का लक्ष्‍य रखा गया है. बता दें कि बिहार के शिक्षा विभाग में कुछ महीनों पहले हजारों की तादाद में रिक्‍त पड़े पदों को भरा गया था. इसमें प्राथमिक के साथ 10+2 टीचर्स की भी नियुक्ति की गई थी. अब एक हजार से ज्‍यादा असिस्‍टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकाली जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

2 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

6 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago