Bihar

बिहार में हरियाली लाने के लिए नई पहल, ड्रोन और हेलीकॉप्टर से गिराए जाएंगे 10 लाख सीड बॉल, इन इलाकों से होगी शुरूआत

बिहार में हरियाली बढ़ाने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग लगातार पहल कर रहा है. पौधरोपण के अलावा इस बार विभाग की तरफ से अनोखी पहल की जा रही है. इस साल पौधरोपण तो होगा ही, साथ ही बिहार के कई इलाकों में ड्रोन और हेलिकॉप्टर से सीधे सीड बॉल गिराए जाएंगे. यह काम तीन साल तक किया जाएगा.

विभाग के अनुसार इस साल यह अभियान पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु किया जाएगा. इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न पहाड़ों पर करीब एक लाख बॉल गिराए जाएंगे. सीड बॉल में आम, अमरूद, महोगनी, बरगद, पीपल, नीम सहित विभिन्न प्रजाति के बीज शामिल होंगे.

इन क्षेत्रों में गिराया जाएगा सीड बॉल

बिहार में ग्रीन बेल्ट बढ़ाने के मकसद से पहली बार पहाड़ों पर पौधरोपण की अनोखी पहल की शुरुआत होने जा रही है. इस योजना के तहत वन भूमि पर पौधरोपण के साथ ड्रोन और हेलिकॉप्टर से सीधे सीड बॉल गिराए जाएंगे.

सीड बॉल की ड्रॉपिंग नवादा, राजगीर, बेतिया, गया, सासाराम सहित विभिन्न जिलों में स्थित पहाड़ों पर होगी. अगले तीन साल में करीब 10 लाख सीड बॉल की एयर ड्रॉपिंग का लक्ष्य रखा गया है. यह प्रक्रिया प्रत्येक साल जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी. पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले गया के डुंगेश्वरी और जहानाबाद के बराबर पहाड़ी पर सीड बॉल गिराया जाएगा. यह सीड बॉल ब्रह्मयोनी, रामशिला, प्रेतशिला पहाड़ पर भी गिराए जाएंगे. सीड बॉल में आम, अमरूद, महोगनी, बरगद, पीपल, नीम सहित विभिन्न प्रजाति के बीज हैं.

जानिए क्या होता है सीड बॉल

अलग-अलग फल और फूल के बीज को मशीन के जरिए मिट्टी की छोटी-छोटी गेंदों में रख दिया जाता है. बारिश के मौसम में ये बीज अंकुरित हो जाते हैं. तीन-चार माह तक बारिश में पौधा करीब दो फीट का हो जाता है. सीड बॉल से उगे पौधों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके रख-रखाव की जरूरत नहीं होती है. ये पौधे अपने आप जंगल में प्राकृतिक रूप से उग जाते हैं. ये पौधे हर मौसम से लड़कर वृक्ष बन जाते हैं. सीड बॉल बनाने के लिए पूर्णिया में फैक्ट्री लगाई गई है. मशीन की खरीदारी का काम चल रहा है. जल्द ही सभी वन प्रमंडलों में मशीन भेजी जाएगी. आपको बता दें कि मशीन एक घंटे में करीब 1,000 सीड बॉल बनाती है.

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

1 घंटा ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago