Bihar

भीषण गर्मी के कारण आठवीं कक्षा तक सभी स्कूल में बंद रहेंगे शिक्षण कार्य, पटना और गया के डीएम ने जारी किया आदेश

बिहार में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। आसमान से आग बरस रहे हैं। पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई लोग लू लगने से बीमार पड़ रहे हैं। पटना और गया में प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि 18 और 19 जून तक उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की सूचना मिली है। इसलिए 19 जून तक सभी स्कूल में आठवीं कक्षा तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाया गया

पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि उष्ण लहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए आठवीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ाई 19 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस अवधि में अपने कार्यालय कार्य कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं के संचालन की छूट होगी। 19 जून तक प्रभावी रहेगा।

 गया के स्कूल भी 19 जून तक बंद रहेंगे

वहीं गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने 18 जून से 19 जून तक ज़िले के सभी सरकारी एव निजी विद्यालयों के वर्ग एक से आठ कक्षा तक पठन पाठन कार्य को बंद कराने का आदेश दिया है। साथ ही सभी कोचिंग संस्थानों को भी बन्द रखने का आदेश दिया है। सभी आंगनबाड़ी सेन्टर भी उक्त अवधि तक बन्द रहेंगे। जिला पदाधिकारी गया ने जिलेवासियों से अपील किया है कि आपदा विभाग द्वारा हीट वेव को लेकर जारी किए गए एडवाइजरी को पूरी तरह पालन करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

10 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago