मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार पांच दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद आज पटना लौट आए हैं. दिल्ली से पहली फ्लाइट से वह पटना वापस आए हैं. उनके स्वागत में एयरपोर्ट के बाहर जेडीयू कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी है और सरकार में जनता दल यूनाइटेड भी शामिल हुआ है. जेडीयू की तरफ से मुंगेर सांसद ललन सिंह कैबिनेट मंत्री बने हैं, जबकि राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया गया है.
एयरपोर्ट पहुंचे समर्थकों ने कहा कि अब नीतीश किंगमेगर के रूप में उभरे हैं. जो लोग कहते थे वो सत्ता से बाहर हो जाएंगे उनके मुंह पर ये तमाचा है. महिला नेताओं ने गीत गाकर नीतीश कुमार की उपब्ल्धियां गिनाईं.
मोदी की सरकार बनाने में नीतीश की भूमिका अहम:
केंद्र में सरकार बनाने में इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका निभाई है. ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है. इन दोनों को नरेंद्र मोदी की सरकार में जगह मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र में सरकार बनाने के बाद आज लौट रहे हैं. बिहार में लोकसभा चुनाव के कारण लंबे समय तक आदर्श आचार संहिता लागू था. अब वह भी समाप्त हो चुका है, ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लौटते ही सरकार की गतिविधियां भी बढ़ेंगी.
एनडीए को 9 सीटों का नुकसान:
लोकसभा चुनाव में चुनाव में एनडीए को इस बार 40 में से 30 सीटों पर जीत मिली है. 2019 के मुकाबले 9 सीट का नुकसान हुआ है. जेडीयू को इस बार 12 सीटों पर जीत मिली है, जबकि पिछले चुनाव में 16 सीट पर जीत हासिल हुई थी. इस चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को हुआ है. पिछली बार 17 सीटों पर जीत मिली थी, इस बार 5 सीट का नुकसान हुआ है. जेडीयू और बीजेपी 12-12 सीटों पर इस बार चुनाव जीती है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…