Bihar

बिहार: खाते में आएंगे 1 लाख…अफवाह पर अकाउंट खुलवाने उमड़ी महिलाएं; समझाने में पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीने

अक्सर देखा जाता है कि चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा जनता से कई वादे किए जाते हैं। आज के डिजिटल जमाने में नेता अपने वादों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार नेताओं के वादों के रूप में अफवाहें भी फैलने लगती हैं। इसका ताजा उदाहरण बिहार के कैमूर जिले में देखने को मिला है। यहां लोकसभा चुनाव के बाद खाते में रुपये आने के नाम पर भारी संख्या में महिलाएं सीएसपी (Customer Service Point) सेंटर पहुंच गईं और अपना खाता खुलवाने की जिद करने लगीं।

क्या है पूरा मामला?

मामला कैमूर जिले के मोहनिया नगर के सीएसपी केंद्र है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह भारी संख्या में महिलाएं मोहनिया नगर के सीएसपी केंद्र पहुंची और खाता खुलवाने लगी। पूछने पर पता चला कि ये महिलाएं लोकसभा चुनाव के बाद खाते में रुपये आने के नाम पर यहां खाता खुलने आई हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और महिलाओं को समझाया कि यह सिर्फ एक अफवाह है, क्योंकि इस तरह की कोई भी स्कीम सरकार द्वारा नहीं लागू की गई है। इसलिए सभी महिलाएं अपने घर वापस लौट जाएं, लेकिन महिलाएं हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं कि यह सिर्फ एक अफवाह है। वह खाता खोलने के नाम पर अड़ी हुई हैं।

क्या बोले अधिकारी?

वहीं इस पूरे मामले को लेकर पार्षद प्रतिनिधि रविकांत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की घोषणा पत्र में महिलाओं को एक लाख दिए जाने का वादा किया गया था। लोकसभा चुनाव में महिलाओं को पैसे दिए जाने के वादे का असर अब देखने को मिल रहा है। यह सभी महिलाएं उन्हीं पैसों के लिए खाता खुलवाने के लिए सीएसपी केंद्र पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की भीड़ को देखते हुए उन्होंने स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। वहीं मोहनिया BDO संजय दास ने इसका खंडन करते हुए कहा कि खाता खुलवाने आई महिलाओं का कहना है कि खाता खुलवाने पर उन्हें कुछ लाभ मिलेगा है। हालांकि यह एक अफवाह है, ऐसी कोई स्कीम नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago