बिहार के पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने साफ-साफ कहा है कि सम्राट चौधरी जाल बिछा रहे हैं कि 10 लाख रुपए लाओ और विधानसभा के लिए सिफारिश काराओ. उन्होंने कहा यह बिल्कुल सच्चाई है. पूरे भाजपा में यही चल रहा है. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर चंदा दो धंधा लो लेकर निशाना साधा.
सम्राट चौधरी पर निशानाः
सम्राट चौधरी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी भ्रष्टाचारियों को ठोक के जेल में डालेंगे. इसपर मुकेश सहनी ने कहा कि बिल्कुल सही कहा है. जिन्होंने कॉर्पोरेट से चंदा लिया जिन्होंने कॉर्पोरेट से चंदा लेकर अपना ऑफिस बनाया उसपर भी कार्रवाई होनी चाहिए. चंदा का धंधा बीजेपी के लोगों ने किया है. जिस कंपनी ने भाजपा को चंदा नहीं दिया उस पर ईडी और सीबीआई की छापेमारी हुई. ऐसे भ्रष्टाचार पर सम्राट चौधरी क्यों नहीं बोलते हैं?
गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवारः
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मदरसा वाले बयान पर मुकेश सहनी ने कहा कि इन लोगों का वश चले तो मदरसा, गुरुकुल और स्कूल सब को बंद कर देंगे. क्योंकि यह लोग चाहते हैं कि गरीब का बच्चा नहीं पढ़े. शुद्र वाला काम करें. कहा कि अगर मदरसा आतंक का अड्डा है तो केंद्र में बीजेपी की सरकार है. आरोपी को खोजकर कार्रवाई क्यों नहीं करती हैं?
‘जुमलेबाजी कर रहे बीजेपी के लोग’:
मुकेश साहनी ने साफ-साफ कहा कि बीजेपी के लोग मुद्दे की बात नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री आते हैं लेकिन मुद्दे की बात नहीं करते हैं. सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं. जुमलेबाजी को जनता ठीक तरीके से जानती है. भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलकर जनता को बरगला रहे हैं. निश्चित तौर पर ऐसे लोगों को अब बिहार की जनता के साथ-साथ देश की जनता भी जवाब देने लगी है.
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…