Bihar

तेजस्वी के लिए RJD ने बनवाया था हेलीपैड, चिराग ने बिना अनुमति उतार दिया हेलीकॉप्टर, DM को पत्र लिखकर शिकायत

बिहार में तीसरे चरण के मतदान से पहले एक बार फिर से सियासत गर्म हो गई है। इस बार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और चिराग पासवान के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। इस बार मामला है हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने का।

क्या है मामला?

दरअसल, आरजेडी की ओर से हाजीपुर के शुभई में हेलीपैड बनवाया गया था जिसे तेजस्वी यादव की सभा के लिए निर्माण करवाया गया था। लेकिन, बाद में चिराग पासवान ने बिना अनुमति के उस हेलीपैड का उपयोग कर लिया। चिराग पासवान की इस लापरवाही के बाद आरजेडी आगबबूला हो गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को पत्र लिखकर राजद जिलाध्यक्ष वैजनाथ चंद्रवंशी ने कार्रवाई की मांग की है।

आरजेडी ने डीएम को लिखा शिकायत पत्र

चिराग की इस हरकत से आरजेडी नाराज हो गई और राजद जिलाध्यक्ष चंद्रवंशी की ओर से मंगलवार को डीएम को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 29 अप्रैल को हाजीपुर के शुभई मजिराबाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव (Tajashwi Yadav) की सभा थी। इसे लेकर राजद की ओर स्कूल के प्रांगण में हेलिकॉप्टर उतरने को लेकर अपने खर्च पर हेलिपैड का निर्माण कराया गया था। पत्र में कहा गया है कि मंगलवार 30 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हाजीपुर से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान द्वारा राजद की बिना सहमति के उक्त हेलिपैड का उपयोग किया गया है।

आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

राजद जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। साथ ही स्थल अधीनस्थ कर्मचारी की बिना जानकारी एवं बगैर भौतिक निरीक्षण किए सहमति प्रदान कर दिया गया। राजद की ओर से बनाए गए हेलिपैड का गलत उपयोग किए जाने को लेकर पार्टी को आपत्ति है। राजद जिलाध्यक्ष चंद्रवंशी ने डीएम से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

58 मिनट ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

2 घंटे ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

12 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

12 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

13 घंटे ago