Bihar

बिहार को मिलेंगी नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें, समस्तीपुर मंडल के इन रूटों पर चलाने की तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार को जल्द ही अलग-अलग रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत ट्रेनें मिलने वाली हैं। इससे राज्य के विभिन्न शहरों से दिल्ली, हावड़ा जैसे रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा होगी। रेलवे बोर्ड मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर मंडल के जयनगर स्टेशन से 15 जून 2024 के बाद कभी भी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू कर सकता है। इसको लेकर आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी की जा सकती है।

फिलहाल, इस रूट पर ट्रैक की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा करने की कवायद चल रही है। इसके मई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। स्पीड बढ़ाने को लेकर जारी रेल पथ मरम्मत का काम भी पूरा होने वाला है। वंदे भारत के अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत (स्लीपर वर्जन) का भी पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्राधिकार से परिचालन होगा।

रेलवे के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर से दिल्ली, जयनगर से दिल्ली वाया मुजफ्फरपुर होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की तैयारी है। इसके अलावा सहरसा-हावड़ा रूट पर भी नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, पटना से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वर्जन वाली वंदे भारत चलाने की योजना है। दरंभगा से दिल्ली और रक्सौल से दिल्ली के लिए एक-एक अमृत भारत ट्रेन का परिचालन भी होगा। फिलहाल, दिल्ली से दरभंगा वाया सीतामढ़ी होकर अमृत भारत का परिचालन हो रहा है। हालांकि, यह साप्ताहिक है।

पांच घंटे से अधिक की होगी बचत :

रेलवे अधिकारियों का कहना है वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने में पांच से छह घंटे के समय की बचत होगी। फिलहाल, सुपरफास्ट ट्रेन करीब 18 घंटे का समय लेती है। वंदे भारत से 12 से 13 घंटे ही लगेंगे। हालांकि, किराया में करीब डेढ़ गुना से अधिक का अंतर होगा।

वंदे भारत के लिए उठ चुकी है मांग :

मुजफ्फरपुर से वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग कई बार रेलवे के समक्ष उठ चुकी है। जनप्रतिनिधि से लेकर व्यवसायिक संगठन तक इसके लिए रेलवे बोर्ड और रेल मंत्री को पत्र भेज चुके हैं। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के लोगों की मांग पर रेलवे तत्काल मुजफ्फरपुर और जयनगर से एक-एक वंदे भारत और मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए एक अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन पर अंतिम मुहर लगाने जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

22 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

49 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago