Bihar

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने नामांकन में दी गलत जानकारी? चुनाव आयोग में बीजेपी की शिकायत

बिहार की हॉट सीट सारण लोकसभा से राजद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के नामांकन मुश्किल में पड़ गया है।भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एसडी संजय ने सारण लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी शंभू शरण पांडे को आवेदन देकर रोहिणी आचार्य के नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई है।

भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक ने गिनवाई कई गलतियां

इस संबंध में पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एवं भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एसडी संजय ने बताया कि रोहिणी आचार्य ने नामांकन पत्र के दौरान दिए गए शपथ पत्र में कई तथ्यों को छुपाया है। उन्होंने बताया कि शपथ पत्र में इनकम का पूरा ब्यौरा नहीं दिया है‌। रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के जो नॉमिनेशन पेपर और उनका शपथ पत्र है, उसमें अनेक खामियां पाई गई है है उसी का विरोध दर्ज विरोध दर्ज कराया है।

उन्होंने गलत विवरण पत्र के साथ ही डिक्लेरेशन दिया है।अपनी आयकर विवरणी दाखिल की जिस का जिक्र किया है।अपने शपथपत्र में उन्होंने जो लिखा है कि वह एक साल में उनका इनकम किसी साल में चार हजार है ,किसी साल में तीन लाख है जबकि उन्होंने अपना हाथ में रुपये 20 लाख दिखाया है कि उनके पास है।

संपत्ति पर भी उठाए सवाल

उनके पति के पास 10लाख रुपये है। इतना ही नहीं संपत्ति के बारे में उन्होंने शपथ पत्र में दो करोड़ 55 लाख 925 रुपये,अपने पति समरेश सिंह का छह करोड़ 92 लाख 40 हजार दर्ज कराया है।जबकि उसका कोई सोर्स नहीं है कि तीन करोड रुपये कहां से उनके पास आया है।

उसका कोई विवरण दर्ज नहीं है। इसके अलावा उन्होंने 25 करोड़ का फ्लैट अपने पति के साथ मुंबई में खरीदा है, लेकिन उसका भी कोई डिटेल नहीं है कि जब उनकी विवरण ही आयकर विवरणी में तीन लाख दो लाख है तो 25करोड़ का फ्लैट कहां से आया है। शपथ पत्र में उनका पता सही नहीं है। वे सिंगापुर में रहती हैं लेकिन अपना पता कौटिल्य नगर पटना लिखा है।

उन्होंने यह दर्ज नहीं किया है कि आज के दिन भारतीय है सिंगापुर की नागरिक है। वे नॉन डिस्ट्रिक्ट इंडियन हो गई है। यह अंकित नहीं किया है। यह सब आपत्ति स्कूटनी के दौरान हम लोगों ने दर्ज कराया है। उल्लेखनीय हो कि 29 अप्रैल को रोहिणी आचार्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago