प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने पीएम का स्वागत किया. इसके बाद पीएम सबसे पहले पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे. सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम आगे के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
13 मई को सुशील मोदी का निधनः
बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन 13 मई को दिल्ली में हो गया था. सुशील मोदी लंबे समय से ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे. दिल्ली में एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. निधन के अगले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे.
बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठकः
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पहली बिहार भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. चुनाव प्रबंधन समिति के साथ वार्ता करेंगे. पीएम के आगमन को लेकर काफी दिनों से तैयारी की जा रही थी. इस दौरान 21 मई को भी पीएम का कार्यक्रम रखा गया है.
कल सभा को करेंगे संबोधितः
पीएम एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बार बिहार पहुंचे हैं. 12 मई को पीएम ने पटना में रोड शो किया था. बीजेपी नेताओं के मुताबिक पीएम 21 मई को छठे चरण की वोटिंग को लेकर दो लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे. इसमें महाराजगंज में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और मोतिहारी में राधामोहन सिंह के समर्थन में वोट मांगेंगे.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…