लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पटना में 20 मई को उनके रात रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद 21 मई को वे पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन के बाद उनके परिजन से मिलेंगे। फिर सीवान और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की सीमा पर गोरियाकोठी में उनकी रैली होगी। इसी दिन वे दूसरी रैली पूर्वी चंपारण में करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आगामी बिहार दौरा तय हो गया है। शाह 19 मई को बेतिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
बिहार के बीजेपी नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को रात में पटना पहुंचेंगे। राजभवन में ही उनका रात्रिविश्राम होगा। इसके बाद सुशील मोदी के परिजन से मिलकर वे चुनावी रैलियों के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले 12 मई को पीएम मोदी ने पटना में रोड शो करके राजभवन में ही रात्रि विश्राम किया था। अगले दिन उन्होंने छपरा, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।
लोकसभा चुनाव 2024 का कार्यक्रम घोषित होने के बाद पीएम मोदी का यह सातवां बिहार दौरा होगा। 21 मई को दो रैलियां कर प्रधानमंत्री तीन लोकसभा सीटों को साधेंगे। पहली रैली में वह सीवान से जेडीयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा और महाराजगंज से बीजेपी कैंडिडेट जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के लिए वोट मांगेंगें। वहीं, दूसरी जनसभा में वह पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राधा मोहन सिंह के समर्थन में प्रचार करते हुए नजर आएंगे।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आगामी बिहार दौरा फाइनल हो गया है। 19 मई को उनके बेतिया में रमणा मैदान में दोपहर लगभग सवा तीन बजे चुनावी जनसभा होगी। वे पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय जायसवाल के समर्थन में रैली करेंगे।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…