Bihar

पिता रामविलास को याद कर भावुक हुए चिराग पासवान, हाजीपुर में नामांकन से पहले की पूजा-अर्चना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से पहली बार नामांकन करने जा रहे लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता रामविलास को याद कर भावुक हो गए। हाजीपुर रामविलास पासवान का गढ़ रहा। वे यहां से 9 बार सांसद रहे। चिराग पासवान ने कहा कि पहली बार वह अपने पिता के बिना नामांकन करने जा रहे हैं। नॉमिनेशन के लिए जाने से पहले चिराग पासवान ने पटना में पूजा-अर्चना की। इसके बाद रामविलास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

चिराग पासवान ने अपने आवास पर बुधवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि 2014 हो या 2019 का चुनाव, उनके पिता हमेशा नामांकन के दौरान साथ रहे। मगर यह पहला चुनाव है जब उनके पिता साथ नहीं हैं। चिराग ने कहा कि वह हाजीपुर की जनता से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि जिस तरह यहां के लोगों ने मेरे पिता को प्यार और सम्मान दिया, मुझे भी उतना ही स्नेह मिलेगा।

चिराग पासवान ने हाजीपुर में नामांकन के लिए निकलने से पहले सुबह पटना के खगोल में मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने अपने आवास पर भी पूजा अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया।

चिराग पासवान की हाजीपुर के संस्कृति कॉलेज मैदान में नामांकन रैली आयोजित है। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी समेत एनडीए के कई नेता के शामिल होंगे। हालांकि, चिराग के चाचा पशुपति पारस इस कार्यक्रम में नहीं आएंगे। उनकी पार्टी ने कहा कि लोजपा रामविलास की ओर से पारस को कोई न्योता नहीं दिया गया है। बता दें कि पशुपति पारस हाजीपुर से मौजूदा सांसद हैं और इस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चाचा और भतीजा में काफी खींचतान हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago