बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद सियासी पारा गर्माया हुआ है। अब नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दावा किया है कि पवन सिंह के खिलाफ भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह काराकाट में प्रचार करेंगी। वह एनडीए समर्थित प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में वोट मांगने की अपील करते हुए नजर आ सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के चुनाव में खेला होना तय है।
मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कुछ दिन इंतजार करिए पवन सिंह की जगह लोग अक्षरा सिंह के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आएंगे। क्योंकि अक्षरा जल्द ही एनडीए के लिए वोट मांगती नजर आएंगी।
उन्होंने दावा किया कि काराकाट लोकसभा सीट पर हर हाल में एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा की ही जीत होगी। 10 मई के बाद वहां की चुनावी फिजा बदल जाएगी। पवन सिंह पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें मौका दिया था। मगर अब वे भाजपा का ही खेल बिगाड़ने में लग गए। जनता यह सब जानती है।
पवन सिंह के चुनावी कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ पर मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि यह सेल्फी और फोटो लेने वालों की भीड़ है। यह वोट में कभी तब्दील नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए वोट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि काराकाट में राजपूत समाज एनडीए के साथ है। क्योंकि समाज के लोगों को एनडीए में काफी सम्मान मिला है। बता दें कि पवन सिंह राजपूत समाज से आते हैं और काराकाट में इस समाज के वोटरों की संख्या अच्छी खासी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…