Bihar

राजनीतिक दल से जुड़े युवक की पटना में पीट-पीटकर ह’त्या, मचा कोहराम; भारी पुलिस बल तैनात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राजधानी पटना के बीएन कॉलेज के छात्र की पीट-पीटकर हत्‍या की घटना सामने आई है. इसके बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृत छात्र वैशाली जिले का रहने वाला है. यह घटना लॉ कॉलेज हॉस्टल कैंपस में हुई है. पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत ही लॉ कॉलेज आता है. बताया गया है कि इसी लड़के का पिछले दिनों कुछ लोगों से विवाद हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. कॉलेज के लड़कों ने बताया कि डांडिया नाइट कार्यक्रम को लेकर विवाद हुआ था.

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. युवक की विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई गई है. पटना एसएसपी ने वारदात की पुष्टि की है. उन्‍होंने बताया कि मृतक छात्र की पहचान हर्ष के रूप में हुई है. वह वैशाली प्रखंड के मझौली गांव का था और उसके पिता पत्रकार हैं. लॉ कॉलेज और पटेल हॉस्‍टल के छात्रों ने हर्ष के साथ मारपीट की थी. उसे घायल अवस्‍था में पीएमसीएच भेजा गया था जहां डॉक्‍टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस बल तैनात

पटना विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या के बाद तमाम अधिकारी पीएमडीएच पहुंचे. पीएमसीएच की सुरक्षा बढ़ाई गई. जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. टीएसपी एसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम पीएमसीएच पहुंची है.

समस्तीपुर एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने जताया दुख, कहा- दोषी तुरंत अरेस्‍ट हों

पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष राज की हत्या पर समस्तीपुर से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने दुख जताया है. सोशल मीडिया पर शोक संवेदना जाहिर करते हुए प्रशासन से अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. उन्‍होंने कहा है कि समस्‍तीपुर चुनाव और उससे पहले भी एक भाई के रूप में सदैव हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने वाले हर्ष अब हम लोगों के बीच नहीं हैं. पटना लॉ कॉलेज में कुछ हिंसक तत्‍वों ने उनकी हत्‍या कर दी है. हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस हत्‍याकांड की बारीकी से जांच हो और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए. एक मां ने अपना बेटा और पिता ने बुढ़ापे का सहारा खोया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

1 घंटा ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

4 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

8 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

9 घंटे ago