बिहार की राजधानी पटना की बुद्धा कॉलोनी स्थित झोपड़पट्टी में शुक्रवार को भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में दो दर्जन से ज्यादा घर चपेट में आ गए। एक-एक कर गैस सिलेंडर फटने लगे तो स्थानीय लोगों में दहशत मच गई। अगलगी में दो लोगों के झुलसने की सूचना है। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दमकल की 50 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक अगलगी की घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में बांस घाट की झोपड़पट्टी में शुक्रवार सुबह हुई। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। देखते ही देखते लपटें तेज होने लगीं और आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया। आग में कई मवेशी भी जल गए।
पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग को बुझाने के प्रयास किए। स्थिति नियंत्रण में है। आग से किसी की जान नहीं गई, लेकिन लोगों के घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
बता दें कि पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास दो होटल इमारतों में पिछले हफ्ते हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा गैस सिलेंडर के लीक होने की वजह से हुआ था। उस वक्त दमकल की 50 से ज्यादा गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसकर जख्मी हुए थे।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…