Bihar

पटना के सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आ’ग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। बुधवार की रात होटल मौर्य के पीछे सूर्या अपार्टमेंट के 9वें फ्लोर के दो फ्लैटों में भीषण आग लग गई है। आग लगने से अफरा-तफरी तफरी का माहौल है। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। बताया गया है कि सबसे पहले आग एक फ्लैट में लगी। लेकिन पलक झपकते आग की लपटें दूसरे फ्लैट तक पहुंच गईं।

इस बीच फायर ब्रिगेड कई अधिकारी, विधि व्यवस्था डीएसपी सहित पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे हैं। आग कैसे लगी है, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। अग्निशमन के डीआईजी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि राहत बचाव का कार्य जारी है। मौके पर करीब 20 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अपार्टमेंट के सभी लोगों को बाहर निकाला गया है।

गौरतलब है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसमें विश्व संवाद केंद्र भी है। पटना दूरदर्शन के सामने यह अपार्टमेंट है। जिस इलाके में अगलगी की घटना हुई है वह रिहायशी है। पास में ही मौर्या होटल और यूथ हॉस्टल भी है। अपार्टमेंट के बगल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर का भी आवास है। अधिकारियों का कहना है कि पहले आग पर काबू पा लिया जाएगा उसके बाद जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

5 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

13 घंटे ago