Bihar

बिहार: नकली साइबर एसपी बनकर लड़कियों से करता था दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

बिहार में कटिहार साइबर थाना की मदद से गिरफ्तार शम्स तबरेज पर खुलासा करते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय ने सूचना पर कार्रवाई की गई और शातिर पकड़ा गया. कटिहार पुलिस ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि देश के कई राज्यों में 9113155182 एवं 8102811438 मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो वायरल करने का धंधा कटिहार से चलाया जा रहा है. साइबर एसपी बनकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने के साथ-साथ अवैध वसूली का धंधा किया जा रहा था. साथ ही उनका अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर अपलोड कर भी पैसे कमा रहा था.

इस सूचना के आधार पर कटिहार साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक पान दुकान से इस फर्जी साइबर एसपी का ऑफिस संचालित हो रहा है. साइबर एसपी बनकर शम्स तबरेज अब तक कई लड़कियों और महिलाओं की अश्लील फोटो और वीडियो मंगवा चुका था, जिसके आधार पर इन लोगों को ब्लैकमेल भी कर रहा था. उनके निशाने पर महिलाएं और लड़कियां तो थी हीं, साथ ही कटिहार मेडिकल कॉलेज के कई लड़कों को नेकेड फोटो के आधार पर वह ब्लैकमेल कर रहा था.

इस शख्स पर पहले से ही बिहार के पटना, औरंगाबाद, मुंगेर झारखंड के धनबाद, गिरिडीह राजस्थान के अरवल और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शिकायत दर्ज है. इसी से पता चलता है इस साइबर अपराधी का दायरा कितना बड़ा है और ये किस तरीके से शातिराना अंदाज में महिला, युवतियों और लड़कों को अपना शिकार बना रहा था. चर्चा ये है कि डेटिंग साइट से यह युवतियां का नंबर लेता था और उसे अपने जाल में फंसा कर बाद में ब्लैकमेल करता था.

कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए आम लोगों से भी अपील की है सजग रहें और सतर्कता बरतें. उन्होने कहा है कि किसी भी हाल में बगैर मोबाइल नंबर की जांच किए बिना कभी भी निजी डेटा किसी से शेयर ना करें. एसपी जितेंद्र कुमार ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए साइबर थाना के डीएसपी सद्दाम हुसैन और उनकी पूरी टीम बधाई दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

33 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago