Bihar

ट्रक से टकराई जवानों से भरी बस, 20 घायल:समस्तीपुर में चुनाव कराकर सारण जा रहे थे; मुजफ्फरपुर में हादसा; 4 गंभीर

बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे असम पुलिस के जवानो से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. इस घटना में 20 से अधिक जवान घायल हो गए हैं वहीं दो जवानों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार सकरा थाना क्षेत्र के सबहा काली मंदिर के निकट NH के पास बुधवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

बताया जा रहा है कि असम पुलिस के जवानों से भरी बस और एक ट्रक में भीषण टक्कर हुई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार बस के अंदर 36 जवान सवार थे, जिसमें से 20 से अधिक जवान घायल हो गए हैं. सुरक्षा बल के जवान समस्तीपुर से चुनाव ड्यूटी कराकर सारण जा रहे थे. इस दौरान यह हादसा हुआ है. टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बस के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए.

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में चुनावी ड्यूटी करने के बाद यह सभी जवान बस के द्वारा सारण में चुनावी ड्यूटी में जा रहे थे. इसी दौरान सकरा थाना क्षेत्र के सभा काली मंदिर के निकट NH 28 पर सामने से अ रही ट्रक में भीषण टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस से कई जवान शीशा तोड़कर बाहर गिर गए, स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जवानों को तत्काल सकरा रेफरल अस्पताल में लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है, वही तीन जवानों की हालत गंभीर है उन्हें बेहतर इलाज के लिए SKMCH में रेफर किया गया है.

हादसे के बाद जाम हो गया एनएचः

जवानों से भरी बस और ट्रक में टक्कर के बाद एनएच 28 जाम हो गया और आवागमन ठप हो गया. थोड़ी ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद सड़क क्लीयर की. जिसके बाद आवागमन फिर शुरू हुआ.

“सूचना प्राप्त हुई थी कि चुनाव करा कर लौट रहे जवानों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है.जिसमें कई जवान घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सकरा थाने की टीम ने पहुंचकर घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.” – मनोज कुमार सिंह, डीएसपी, ईस्ट 2

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

21 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

45 मिनट ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

6 घंटे ago