Bihar

‘मोदी की तीन महबूबा हैं, इसलिए हार रहे चुनाव’, तेजस्वी यादव का पीएम पर बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम दौर चल रहा है. इस बीच तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा बयान दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के तीन महबूबा हैं, जिसके कारण मोदी जी चुनाव हार रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मार्केटिंग के लिए प्रधानमंत्री कन्याकुमारी जा रहे हैं. अगर मार्केटिंग नहीं है तो मीडिया पर प्रतिबंध लगाए, मीडिया का क्या काम है? ध्यान जब लगायेंगे, लेकिन मोदी जी घुस-घुसकर खूब फोटो लेंगे मीडिया पर दिखाने के लिए.

चुनाव आयोग से हमने तो उम्मीद छोड़ ही दिया-तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि चुनाव आयोग से हमने तो उम्मीद छोड़ ही दिया है. चुनाव आयोग को कुछ करना नहीं है. चुनाव आयोग मोदी जी के खिलाफ कुछ एक्शन नहीं ले सकता है.

‘पीएम मोदी शूटिंग करेंगे और चार को ओके बाय-बाय हो जाएंगे’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले बार मोदी की गुफा में गए हुए थे. केदारनाथ दिखावटी बनावटी मिलावटी काम नहीं किया करें. मोदी जी देश की जनता सब समझता है. वोटर इस गर्मी में निकलेंगे मोदी जी को भगाने के लिए संविधान को बचाना है. लोकतंत्र को बचाना है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी शूटिंग करेंगे और चार को ओके बाय-बाय हो जाएंगे.

पीएम मोदी के तीनों महबूबा के नाम जानिए

राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के तीन महबूबा का जिक्र किया. उन्होंने अपने बयान में सबका नाम भी बताया. तेजस्वी ने कहा कि अपने तीन महबूबा के कारण पीएम मोदी चुनाव हार रहे हैं. मोदी जी के तीन महबूबा से सबसे ज्यादा प्रेम है, जो इस प्रकार है. जैसे महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी. ये पीएम मोदी की महबूबा हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago