Bihar

बिहार: मदरसा में महापाप, प्रेग्नेंट हुई नाबालिग छात्रा तो हुआ खुलासा, हेड मौलवी पर 1 साल से रेप का आरोप

बिहार के मधुबनी में एक मदरसा में महापाप का मामला सामने आया है। वहां पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ जबरन रेप किया जाता था। इसका आरोप मदरसा के हेड मौलवी पर लगाया गया है। 16 साल की नाबालिग छात्रा 7 माह की प्रेग्नेंट है। मामला उजागर होने से उसके घर में कोहराम मच गया है। लोग परिवार को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है। जिले के खुटौना थाना में इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पुलिस छानबीन कर रही है। लौकही थाना क्षेत्र के एक मदरसे का मामला है जहां छात्रा पढ़ने जाती थी।

छात्रा द्वारा पुलिस और परिजनों को जी गई जानकारी के के अनुसार हेड मौलवी सबको छुट्टी देने के बाद उसके साथ ये सब गलत काम करता था। जब वह इसका विरोध करती थी और किसी को इस बात की जानकारी देने की कोशिश करती थी तो आरोपी उसे बिजली का करेंट लगाने और चाकू से जान से मारने की धमकी भी देता था। वह पिछले 3 साल से वहीं पढ़ रही थी। पहले दो साल सबकुछ ठीक रहा लेकिन पिछले एक साल से उसके साथ हेड मौलवी द्वारा दुष्कर्म किया जा रहा था।

परिजनों ने इस मामले में खुटौना थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने उसके बयान पर केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। खुटौना थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मदरसा के हेड मौलवी द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की सूचना से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने मौलवी को सख्त सजा देने की मांग की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मदरसा में ताला जड़ दिया है। आरोपी मौलवी फरार है।

ऐसे पकड़ में आया मामला

छात्रा के साथ करीब एक साल से मौलवी रेप करता था। लेकिन कानों कान किसी को इसकी खबर नहीं थी क्योंकि आरोपी छात्रा को कुरान की कसम खिला देता था और जान मारने की धमकी भी देता था। एक माह पहले उच्च शिक्षा के लिए उसका नाम दूसरे मदरसा में लिखवा दिया गया। नए मदरसा के कर्मियों को इस नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की आशंका हुई। उसके परिजनों को बुलाकर उनको सारी बात बताई गई और छात्रा को उनके हवाले कर दिया गया। उसकी जांच एक स्वास्थ्य केन्द्र में कराई गई। जांच में पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है।

देर तक पढ़ाने के बहाने रोक लेता था

पीड़िता की मां से मिली जानकारी के अनुसार कि मौलवी उसे डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जिस दिन छात्रा मदरसा आती थी तो छुट्टी होने पर सबको जाने दिया जाता था, लेकिन उसे एकस्ट्रा क्लास के नाम पर रोक लिया जाता था। फिर उसके साथ हेड मौलवी मुंह में कपड़ा ठूंस कर शारीरिक संबंध बनाता था। का मां, बाप और अन्य लोगों से खुलासा नहीं करने के लिए कुरान पर हाथ रखकर कसम खिलवाता था और धमकाता भी था। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी मौलवी को पकड़ लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

4 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

12 घंटे ago