लोकसभा चुनाव 2024 का घमासान जारी है. बिहार समेत देशभर में पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. बिहार में 40 सीटों पर जीत को लेकर एनडीए और महागठबंधन पूरा जोर लगाए हुए है. महागठबंधन के प्रचार की बिहार में कमान थामे तेजस्वी यादव लगातार यह वादा कर रहे हैं कि अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 15 अगस्त को 1 करोड़ रोजगार दी जाएगी. वहीं जदयू ने अब कांग्रेस और राजद के दावे में ताल-मेल नहीं होने का दावा करके निशाना साधा है.
तेजस्वी यादव चुनावी जनसभाओं में खुलकर कहते दिखे हैं कि अगर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो देशभर में एक करोड़ नौकरी दी जाएगी. राजद ने चुनाव को लेकर जो 24 जनवचन जारी किए हैं उसमें भी इसका जिक्र है. जिसमें बताया गया है कि सभी सार्वजनिक संस्थानों और सरकारी विभागों में खाली पड़े 30 लाख पदों के अलावा 70 लाख पद सृजन किए जाएंगे.
वहीं जदयू ने अब राजद के इस दावे पर सवाल खड़े किए हैं. जदयू नेता नीरज कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान को हथियार बनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बोल रहे हैं कि 1 करोड़ रोजगार देंगे. जबकि खरगे कह रहे हैं कि 30 लाख रोजगार देंगे. जदयू नेता ने सवाल किया कि आखिर कौन झूठ बोल रहा है. नीरज कुमार ने कहा कि ये प्रमाण है कि आपके (कांग्रेस और RJD) बीच में कहीं ताल-मेल नहीं है.
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल में भी दावा किया है हम पांच न्याय और 25 गारंटी को करके दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में 30 लाख वैकेंसी है. हरियाणा में 2 लाख से अधिक सीटें खाली है. अगर हर राज्य में आकलन करें तो पता चलेगा कि कितनी वैकेंसी है. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर हम आएंगे तो पहले खाली वैकेंसी को भर्ती करेंगे.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…