Bihar

‘लालू परिवार की जमीन जब्त होकर आश्रम खुलेगा’, JDU ने कहा- 486 करोड़ रुपये मुल्य की जमीन उनके पास

लोकसभा चुनाव के ‘रण’ में हर दिन नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के ‘जॉब शो’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए हमला बोला।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपना ‘लैंड शो’ चलाना चाहिए। सिर्फ तेजस्वी ही नहीं बल्कि तरुण यादव के नाम पर भी जमीन है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि तरुण, धन्नू, दुर्गा और गौरी भारती कौन हैं? पटना में 43 बीघा जमीन होना कोई साधारण बात नहीं है, जिसकी कीमत 486 करोड़ रुपये है।

जमीन को जब्त कर अनाथालय-वृद्धाश्रम बनाया जाएगा

नीरज कुमार कहा कि 2024 में जदयू की सरकार बनने के बाद इस जमीन को जब्त कर अनाथालय और वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। लालू यादव का परिवार मौका मिलने पर कहीं से भी पैसे वसूल करते हैं। उनके पास दस्तावेज हैं और अगर तेजस्वी हिम्मत रखते हैं तो मानहानि का मुकदमा कर सकते हैं।

नीतीश कुमार ने किसी से जमीन नहीं ली

वहीं, नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को नौकरी देने के एवज में नीतीश कुमार ने किसी से जमीन नहीं ली, न ही पैसा लिया। लालू यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव बार-बार संविधान और आरक्षण पर खतरा बताते हैं, लेकिन वास्तव में उनकी परेशानी यह है कि इसी संविधान के तहत उन्हें जेल भेजा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

4 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

6 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

11 घंटे ago