Bihar

बिहार: चिलचिलाती गर्मी से परेशान होकर भगवान की शरण में पहुंचे लोग, लू से बचने के लिए कर रहे हवन

बिहार में चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और प्रचंड लू से बचने के लिए अब लोग भगवान की शरण में पहुंचने लगे हैं. लोग अब भगवान से इस गर्मी से निजात देने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. वैशाली के भगवानपुर में स्थानीय लोग गर्मी से छुटकारा देने के लिए हवन और पूजन कर रहे हैं. भीषण गर्मी को देखते हुए भगवानपुर अड्डा के शिव मंदिर में गुरुवार से पूजा अर्चना और हवन हो रहा है. यह अगले 51 घंटे तक चलेगा.

भगवानपुर में पूर्व जिला परिषद एवं समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने पांच आचार्य के साथ हवन यज्ञ शुरू किया. उन्होंने बताया कि यह हवन कार्य अगले 51 घंटे तक चलेगा. उनके साथ कई ग्रामीण भी इस हवन में भाग ले रहे हैं. यादव बताते हैं कि रिकॉर्डतोड़ गर्मी के कारण मनुष्य के साथ जीव जंतुओं और पक्षियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस गर्मी से बचने के लिए अब ईश्वर ही एकमात्र सहारा हैं. इस कारण हम लोग भगवान की शरण में पहुंचे हैं.

उन्होंने आगे बताया कि प्रभु से प्रार्थना है कि सूर्य की तपिश कुछ कम करें, जिससे बिहार के लोगों को कुछ राहत मिल सके. यह हवन कार्य पंडित मिट्ठू आचार्य, पंडित रमाशंकर आचार्य, पंडित मदन मोहन आचार्य, पंडित शिव शंकर आचार्य, पंडित राम प्रवेश मिश्रा आचार्य की देखरेख में चल रहा है. पंडित रामप्रवेश आचार्य ने बताया कि गर्मी से निजात दिलाने के लिए हवन यज्ञ कराया जा रहा है. पूरा बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है.

पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं. सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. इधर, बिहार में अत्यधिक गर्मी पड़ने और कई जिलों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण 30 मई से आठ जून तक प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है.

बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सभी जिलों के पदाधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि पिछले कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप में बिहार राज्य के अधिकांश जिले हैं. गया, औरंगाबाद, कैमूर जैसे जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. यही स्थिति कमोबेश अन्य सभी जिलों की भी है. बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रतिनिधि के द्वारा यह अनुमान लगाया गया है कि ऐसी स्थिति आठ जून तक बने रहने की संभावना है. ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (कोचिंग संस्थान सहित) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 मई से 8 जून तक शिक्षण कार्य बंद रखा जाए ताकि भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाया जा सके.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

14 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

16 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

22 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

22 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

23 घंटे ago